क्या जल्द सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल? एक्सपर्ट्स ने बताया प्रति लीटर कितने घटेंगे दाम

कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट के बाद आम जनता पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी के बढ़े दाम में कमी की उम्मीद कर रही है। अब यह देखना है कि सरकार कब राहत देती है।

Petrol-Diesel Prices: ईरान युद्ध खत्म होने और होर्मुज खुलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। 1 जुलाई 2026 को भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल की कीमत 68.28 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। यह ईरान युद्ध के पहले स्तर के आसपास है। फरवरी 2026 में, इंडियन बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 69.01 डॉलर प्रति बैरल थी। उस समय, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगभग ₹94.77 प्रति लीटर थी। वहीं, ईरान युद्ध के दौरान मार्च में कच्चे तेल की कीमत में उछाल आने से भारतीय बास्केट में कच्चे तेल कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई थी। इसके बाद भारत सरकार ने मई 2026 के मध्य में पेट्रोल की कीमतें बढ़ानी शुरू कीं,कई बार कीमतें बढ़ाई गईं (शुरुआत ₹3/लीटर से हुई) और मई के अंत तक कुल बढ़ोतरी लगभग ₹7.5 प्रति लीटर हो गई।

Petrol and Diseal Price

क्या जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

अब जब कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से अपने पुराने रेट पर आ गई है तो आम लोग पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। एनर्जी और एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की मामूली कटौती हो सकती है। ण्ेयस इसलिए कि 7,000 से ज्यादा फ्यूल स्टेशनों वाली भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी, नयारा एनर्जी द्वारा ईंधन के दाम घटाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों पर दबाब बढ़ा है।

End of Feed