Apollo Hospitals Share: अपोलो हॉस्पिटल पर 180% डिविडेंड का मौका! जानें शेयर BUY करें या SELL?

Apollo Hospitals Share, Dividend: अपोलो हॉस्पिटल को Q3 FY2025 में अच्छा प्रॉफिट हुआ है। अब कंपनी ने 180% का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। हालांकि, शेयर की हालिया गिरावट और भविष्य के रेवेन्यू अनुमानों को देखते हुए निवेशकों को सावधानी से फैसला लेना की सलाह दी जा रही। ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने अपोलो हॉस्पिटल पर BUY रेटिंग के साथ Rs 8200 का टारगेट प्राइस दिया है।

Apollo Hospitals Share, Dividend: अपोलो हॉस्पिटल ने दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजों में 52% की बढ़ोतरी के साथ 372 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया। हेल्थ सर्विस की कंपनी ने पिछले साल की इसी तिमाही में 245 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 5,527 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 4,851 करोड़ रुपये थी।

Apollo Hospitals Share Price, Apollo Hospitals Dividend, Apollo Hospitals Q3 Results,

अपोलो हॉस्पिटल शेयर प्राइस टारगेट।

Apollo Hospitals का 180% अंतरिम डिविडेंड: निवेशकों के लिए मायने?

Apollo Hospitals ने FY2025 के लिए 180% का अंतरिम डिविडेंड (प्रति शेयर Rs 9) घोषित किया है। इस डिविडेंड का रिकॉर्ड दिनांक 15 फरवरी 2025 तय किया गया है। यह डिविडेंड उच्च दर पर घोषित किया गया है, जिससे निवेशकों के लिए आकर्षण बढ़ सकता है, खासकर वे लोग जो लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं। इस घोषणा से बाजार में हलचल मचने की संभावना है।

End of Feed