अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस महाराष्ट्र में बनाएगी ग्रीनफील्ड फैक्ट्री, 2029 तक 50000 करोड़ रु के डिफेंस एक्सपोर्ट का टारगेट

Anil ambani: अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस ने जर्मन कंपनी Rheinmetall AG के साथ साझेदारी करते हुए महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक ग्रीनफील्ड रक्षा निर्माण संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है। यह संयंत्र हर साल 2 लाख आर्टिलरी शेल, 10,000 टन विस्फोटक और 2,000 टन प्रोपेलेंट्स का उत्पादन करेगा। यह परियोजना 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगी और भारत को रक्षा निर्यातक राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी। रिलायंस डिफेंस का लक्ष्य 2029 तक ₹50,000 करोड़ के रक्षा निर्यात का है। यह संयंत्र धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (DADC) का हिस्सा होगा।

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड ने जर्मनी की डसेलडोर्फ स्थित Rheinmetall AG के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसके तहत महाराष्ट्र में एक नई ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग सुविधा स्थापित की जाएगी। यह साझेदारी गोला-बारूद के क्षेत्र में है और कंपनी की फ्रांस की Dassault Aviation और Thales Group के साथ पिछली दो सफल साझेदारियों के बाद तीसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय भागीदारी है।

रिलायंस डिफेंस और Rheinmetall AG की रणनीतिक साझेदारी

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड ने जर्मनी की डसेलडोर्फ स्थित Rheinmetall AG के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है

यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड सुविधा महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के वटाड इंडस्ट्रियल एरिया में बनेगी। इस प्लांट में हर साल 2 लाख आर्टिलरी शेल, 10,000 टन विस्फोटक और 2,000 टन प्रोपेलेंट्स के उत्पादन की क्षमता होगी। यह परियोजना दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी निजी रक्षा निर्माण इकाई बनने जा रही है।

End of Feed