Reliance Power: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी इन दिनों बिजनेस वर्ल्ड में वापसी करते दिख रहे हैं। उनकी कई कंपनियाँ कर्ज के जाल से मुक्त हो गई हैं और कई ने अपना कर्ज घटा लिया है। इस बीच उनकी रिलायंस एनयू सनटेक, जो अनिल अंबानी की रिलायंस पावर की एक यूनिट है, को भारत में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को लागू करने वाली नोडल एजेंसियों में से एक SECI (सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से 1,860 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ भारत की सबसे बड़ी 930 MW सोलर परियोजना मिली है। ये अनिल अंबानी के लिए बड़ा अवसर है।
रिलायंस एनयू सनटेक को मिला बड़ा ऑर्डर
ये भी पढ़ें -
शेयर में शानदार तेजी
इस प्रोजेक्ट के मिलने से अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर में शानदार तेजी है। गुरुवार को करीब 10 बजे BSE पर इसका शेयर 1.96 रु या 4.45 फीसदी की तेजी के साथ 46 रु पर है। बीते एक महीने में रिलायंस पावर का शेयर 19.54 फीसदी और 5 दिन में 3.39 फीसदी मजबूत हुआ है।
एक दिन ही मिल गया ऑर्डर
रिलायंस पावर, जिसकी मार्केट कैपिटल 18560 करोड़ रुपये है, ने कहा कि सब्सिडियरी कंपनी ने सोमवार को SECI द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी में सौर ऊर्जा के साथ स्टोरेज प्रोजेक्ट हासिल किया है।
कंपनी ने कहा, "रिलायंस एनयू सनटेक ने SECI से 930 मेगावाट सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह भारत में सोलर और बैटरी स्टोरेज सिस्टम की सबसे बड़ी परियोजना है। खास बात ये है कि ये प्रोजेक्ट रिलायंस एनयू एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के एक दिन ही मिल गया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
