स्पेसएक्स में इनसाइडर शेयर सेल से मस्क की नेटवर्थ में 50 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जिससे उनकी नेटवर्थ Bloomberg Billionaires Index के अनुसार 439.2 अरब डॉलर (37.26 लाख करोड़ रु) हो गयी।
इससे पहले नवंबर 2021 में एलन मस्क ही 300 अरब डॉलर की नेटवर्थ का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले शख्स बने थे।
2022 के आखिर से मस्क की दौलत काफी बदलाव आया है। तब उनकी कुल संपत्ति में गिरावट आई थी। लेकिन पिछले महीने डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव जीतने के बाद उनकी दौलत में तेजी आई।
इस बीच उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप, xAI की वैल्यू दोगुनी से अधिक बढ़कर 50 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं बुधवार को स्पेसएक्स और उसके निवेशकों ने कर्मचारियों और कंपनी के अन्य लोगों से 1.25 बिलियन डॉलर के शेयर खरीदने पर सहमति जताई है।
इस डील के तहत प्राइवेट स्पेस एक्सप्लोरेशन फर्म की वैल्यू लगभग 350 बिलियन डॉलर आंकी गया है, जो स्पेसएक्स को दुनिया का सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट स्टार्टअप बनाती है।