RInfra Renewable Energy Business: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (RInfra) अपने बिजनेस पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में प्रवेश करने जा रही है। रिलायंस ग्रुप की कंपनी ने पहले ही इवान साहा को रिन्यूएबल एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग का सीईओ और मुश्ताक हुसैन को बैटरी मैन्युफैक्चरिंग का सीईओ नियुक्त कर दिया है। इस खबर के बीच रिलायंस इंफ्रा के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें -
Reliance Infra Share Price
रिलायंस इंफ्रा का शेयर 5.5 फीसदी ऊपर चढ़ गया है। BSE पर 248.80 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले ये लाल निशान में 245.75 रु पर खुला। मगर उसके बाद शेयर में तेजी शुरू हो गयी। करीब साढ़े 10 बजे ये 13.75 रु या 5.53 फीसदी की मजबूती के साथ 262.55 रु पर है।
क्या बनाएगी रिलायंस इंफ्रा
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंफ्रा भारत में सौर पैनलों और कम्पोनेंट के उत्पादन को बढ़ावा देने और क्लीन एनर्जी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के मकसद से एक इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को स्थापित करेगी।
सोलर मैन्युफैक्चरिंग का नेतृत्व साहा करेंगे, जिनके पास सेमीकंडक्टर और सौर प्रौद्योगिकी और डिवाइस डिजाइन में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने विक्रम सोलर और रीन्यू पावर जैसे संगठनों में काम किया है।
हुसैन, जो बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का नेतृत्व करेंगे, ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली इक्विपमेंट सेक्टरों में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और टेस्ला जैसे प्रमुख संगठनों में प्रमुख नेतृत्व की भूमिकाएँ निभाई हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
