बिजनेस

Hexaware Technologies Listing Price: 5% से ज्यादा प्रीमियम पर हुई हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज की लिस्टिंग, गिरते मार्केट में हुई कमाई

Hexaware Technologies IPO Listing Price: शेयर बाजार में चल रही गिरावट के बीच हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के IPO ने फायदा करा दिया। आज 19 फरवरी को इसकी लिस्टिंग हुई है। हेक्सावेयर की लिस्टिंग 5 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर हुई है।

Image

हेक्सावेयर की हुई लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हेक्सावेयर की हुई लिस्टिंग
  • प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग
  • गिरते बाजार में कराया फायदा

Hexaware Technologies IPO Listing Price: शेयर बाजार में चल रही गिरावट के बीच हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के IPO ने फायदा करा दिया। आज 19 फरवरी को इसकी लिस्टिंग हुई है। हेक्सावेयर की लिस्टिंग 5 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर हुई है। NSE पर कंपनी का शेयर 708 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 37.50 रु या 5.30 फीसदी की मजबूती के साथ 745.50 रु पर लिस्ट हुआ है। वहीं BSE पर शेयर की लिस्टिंग 23 रु या 3.25 फीसदी प्रीमियम के साथ 731 रु पर हुई है।

ये भी पढ़ें -

Hexaware Technologies IPO Details

नवी मुंबई स्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 12 फरवरी से 14 फरवरी के बीच आवेदन के लिए खुला था। इसने 21 शेयरों की लॉट साइज के साथ 674-708 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में अपने शेयर पेश किए। कंपनी ने आईपीओ के जरिए कुल 8,750 करोड़ रुपये जुटाए, जो पूरी तरह से 12,35,87,570 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) था।

Hexaware Technologies IPO Subscription Status

कुल मिलाकर इसके आईपीओ को 2.66 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसका श्रेय योग्य संस्थागत बोलीदाताओं (क्यूआईबी) को जाता है। QIB के हिस्से को 9.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एनआईआई) के हिस्से को केवल 20 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को क्रमशः केवल 11 प्रतिशत और 32 प्रतिशत आवेदन मिला।

क्या है हेक्सावेयर का बिजनेस

1992 में शुरू हुई हेक्सावेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ ग्लोबल डिजिटल और टेक्नोलॉजी सर्विसेज बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी एआई को इंटीग्रेट करके इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्रोवाइड करने के लिए तकनीक का उपयोग करती है ताकि ग्राहकों को एआई की दुनिया में सुधार करने में मदद मिल सके।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article