बिजनेस

Food Inflation: और घटेगी महंगाई ! जनता को मिलेगी राहत, सब्जियां हो सकती हैं सस्ती

Food Inflation in India: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फूड इंफ्लेशन (खाद्य महंगाई) जून 2023 के बाद पहली बार 5 प्रतिशत से नीचे आ सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की ओवरऑल खुदरा महंगाई फरवरी 2025 में और धीमी होकर 4 प्रतिशत के नीचे आ सकती है, जिसका असल कारण सब्जियों की कीमतों में गिरावट है।

Image

सब्जियों के दाम घटेंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सब्जियों के दाम घटेंगे
  • खुदरा महंगाई होगी कम
  • नई रिपोर्ट में किया गया दावा

Food Inflation in India: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फूड इंफ्लेशन (खाद्य महंगाई) जून 2023 के बाद पहली बार 5 प्रतिशत से नीचे आ सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की ओवरऑल खुदरा महंगाई फरवरी 2025 में और धीमी होकर 4 प्रतिशत के नीचे आ सकती है, जिसका असल कारण सब्जियों की कीमतों में गिरावट है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) महंगाई फरवरी में घटकर 3.94 प्रतिशत रह गई, जबकि जनवरी 2025 में यह 4.31 प्रतिशत थी।

ये भी पढ़ें -

प्याज, आलू और टमाटर के दाम घटने का असर

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीपीआई महंगाई के फरवरी 2025 में 3.94 प्रतिशत तक गिरने की उम्मीद है। वहीं जनवरी 2025 में यह 4.31 प्रतिशत थी। ऐसा सब्जियों, खासकर प्याज, आलू और टमाटर की कीमतों में और कमी आने के कारण हुआ है।

सर्दियों के मौसम में सब्जियां होती हैं सस्ती

खुदरा महंगाई का एक प्रमुख कम्पोनेंट खाद्य महंगाई है, जो फरवरी 2025 में 4.66 प्रतिशत तक गिरने का अनुमान है। ये एक बड़ी गिरावट होगी। जून 2023 के बाद यह पहली बार है जब खाद्य महंगाई 5 प्रतिशत के स्तर से नीचे आ गई है।

महीने-दर-महीने आधार पर देखें तो खाद्य महंगाई लगातार चौथे महीने निगेटिव क्षेत्र में रही, जो आम तौर पर सर्दियों के मौसम में रहती है, क्योंकि तब सब्जियों की कीमतों में गिरावट आती है।

खाद्य तेलों और चीनी की कीमतों में तेजी

रिपोर्ट में इस बात पर रोशनी डाली गयी है कि खरीफ उत्पादन में मजबूती और सब्जियों की कीमतों में सर्दियों के दौरान आई गिरावट ने खाद्य महंगाई को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि, इसी अवधि के दौरान खाद्य तेलों और चीनी की कीमतों में तेजी देखी गई।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article