Reliance Infra Q3 Results: अनिल अंबानी को झटका ! रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का घाटा बढ़कर हो गया 3,298.35 करोड़ रु

Reliance Infra Q3 Results: पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की आमदनी 4,717.09 करोड़ रुपये रही थी। यानी साल दर साल आधार पर इसकी इनकम में 8.73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का घाटा बढ़ा
  • हुआ 3,298.35 करोड़ रु का घाटा
  • अनिल अंबानी की कंपनी है रिलायंस इंफ्रा

Reliance Infra Q3 Results: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का शुद्ध घाटा बढ़ गया है। अनिल अंबानी की कंपनी को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,298.35 करोड़ रुपये का घाटा हो गया है। वहीं पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 421.17 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसकी कुल आमदनी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 5,129.07 करोड़ रुपये हो गई।

Reliance Infra Q3 Results

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का घाटा बढ़ा

ये भी पढ़ें -

End of Feed