दूध से पहले चुपके से महंगे हो गए मक्खन और घी, जानिए कितने बढ़े रेट

Amul Ghee-Butter Prices: दूध से पहले अमूल ने घी और मक्खन तक महंगा कर दिया था। आइए जानते हैं देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने मक्खन (बटर) और घी के दाम कितने महंगे कर दिये।

Amul Ghee-Butter Prices: त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने से कुछ दिन पहले ही देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने मक्खन (बटर) और घी के दाम भी बढ़ा दिए थे। उसके बाद 12 नवंबर से अपने दूध के दाम बढ़ा दिए। अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पाद बेचने वाली संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अलग-अलग पैक साइज के हिसाब से नई दरें लागू कर दी हैं। कीमतों में इस उछाल ने ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है।

Amul price hike, Amul ghee price, Amul butter price, Amul milk price increase, Amul ghee shortage, dairy products price hike, festive season inflation

दूध से पहले बढ़े अमूल के मक्खन और घी के दाम

मक्खन और घी के बाद दूध के दाम बढ़े

गौरतलब है कि मक्खन और घी के दाम बढ़ाने से कुछ दिन बाद अमूल ने ताजा पाउच वाले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने दूध के अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए थे। इसके तहत 3 प्रतिशत फैट वाला 'अमूल ताजा' दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि 6 प्रतिशत फैट वाले 'अमूल गोल्ड' की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। कंपनी के अनुसार, दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी करीब 4 से 5 प्रतिशत के दायरे में की गई है। दूध, घी और मक्खन के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ी है।

End of Feed