अमिताभ के पड़ोस का बंगला हो रहा है नीलाम, जानें कितने में बैंक बेचने को तैयार

Bungalow Auction Next To Jalsa: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बंगले 'जलसा' के बगल का बंगला नीलाम होने जा रहा है। डोएचे बैंक (Deutsche Bank) ने बंगले की नीलामी निकाली है और इसकी रिजर्व प्राइस 25 करोड़ रुपए रखा है।

Bungalow Auction Next To Jalsa: अगर आप मुंबई में रहते हैं और आपका घर किसी सेलिब्रिटी या बॉलीवुड हस्तियों के बंगले के बगल में है तो आपकी बल्ले-बल्ले है। आपकी प्रॉपर्टी की कीमत में चार चांद लग जाएंगे। ऐसा ही मुंबई में एक बंगले का साथ हुआ। यह बंगला बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बंगले 'जलसा' के बगल में है। इस बंगले की नीलामी होने वाली है। डोएचे बैंक (Deutsche Bank) इस बंगले की नीलामी निकाली है। बैंक ने इसकी रिजर्व प्राइस 25 करोड़ रुपए रखा है। इसकी नीलामी 27 मार्च 2024 को होगी। बंगले का कारपेट एरिया मात्र 1164 वर्ग फुट है और ओपन स्पेस 2175 वर्ग फुट है।

Amitabh Bachchan, Jalsa, bungalow auction next to Jalsa

अमिताभ बच्चन के जलसा के बगल का बंगला होगा नीलाम

SARFAESI तहत हो रही है बंगले की नीलामी

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक बंगले की नीलामी सिक्योरिटाइजेशन एंड रीकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स एंड एंफोर्समेंट ऑफ सिक्योरिटी इंटरेस्ट एक्ट (SARFAESI) के तहत की जा रही है। डोएचे बैंक की तरफ से जारी पब्लिक नोटिस के मुताबिक अप्रैल 2022 में डिमांड नोटिस भेजा गया था। जिसमें उसने अपने बॉरोअर सेवन स्टार सैटेलाइट प्राइवेट लिमिटेड और अन्य को 60 दिनों के अंदर 12.89 करोड़ रुपए की बकाया राशि का पेमेंट करने को कहा गया था।

End of Feed