अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी 2.67 एकड़ जमीन, इतनी है कीमत, जानिए क्या करेंगे

Amitabh Bachchan Ayodhya Land Investment: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक बार फिर अयोध्या (Ayodhya) में जमीन खरीदकर निवेश किया है। इस बार उन्होंने करीब 2.67 एकड़ का एक बड़ा प्लॉट खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह जमीन शहर के तेजी से विकसित हो रहे इलाके में स्थित है, जहां भविष्य में कई बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बनने की उम्मीद है।

Amitabh Bachchan Ayodhya Land Investment: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर (Ayodhya) में एक बड़ा जमीन का सौदा किया है। उन्होंने यहां 2.67 एकड़ का एक भूखंड करीब 35 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह जमीन तेजी से विकसित हो रहे इलाके में स्थित है, जहां आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट बनने की संभावना है। इस निवेश को अयोध्या में बढ़ती रियल एस्टेट गतिविधियों का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

Amitabh Bachchan, Ayodhya land investment, Amitabh Bachchan land purchase

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 35 करोड़ रुपये की जमीन

कंपनी के जरिए हुआ सौदा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक यह जमीन रियल एस्टेट कंपनी House of Abhinandan Lodha के माध्यम से खरीदी गई है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि यह सौदा अमिताभ बच्चन की कंपनी AB Corp Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव के जरिए पूरा किया गया। यानी यह निवेश बच्चन की कंपनी की ओर से आधिकारिक रूप से किया गया है।

End of Feed