Amitabh Bachchan: बिग बी ने 60 करोड़ रु में खरीदी 3 ऑफिस यूनिट्स, चुकाई 3.57 करोड़ रु की स्टाम्प ड्यूटी

Amitabh Bachchan Property: अंधेरी वेस्ट में स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग बॉलीवुड हस्तियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस बिल्डिंग में कई बॉलीवुड हस्तियों के कमर्शियल स्पेस हैं। अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड अभिनेता काजोल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान भी इस बिल्डिंग में कमर्शियल स्पेस के मालिक हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बी ने खरीदी 3 यूनिट्स
  • तीनों हैं ऑफिस यूनिट्स
  • 60 करोड़ रु में हुई डील

Amitabh Bachchan Property: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई में वीर सावरकर सिग्नेचर बिल्डिंग में लगभग 60 करोड़ रुपये में तीन ऑफिस यूनिट्स खरीदी हैं। ये ऑफिस स्पेस मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में वीरा देसाई रोड के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में स्थित हैं। कमर्शियल रियल एस्टेट एनालिटिक्स फ्लोरटैप डॉट कॉम द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार बिग बी ने तीन ऑफिस स्पेस के लिए 59.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया। ये ऑफिस स्पेस कुल मिलाकर 8,429 वर्ग फीट एरिया में फैले हैं।

Amitabh Bachchan Property

बिग बी ने खरीदी 3 ऑफिस यूनिट्स

ये भी पढ़ें -

End of Feed