अमेरिकियों पर चढ़ा भारतीय आमों का खुमार, इन 5 तरह के आमों को चखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार

अमेरिका में इन दिनों एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। वहां के सुपरमार्केट में जैसे ही भारत से आमों की खेप पहुंचती है, लोग उन पर इस कदर टूट पड़ते हैं जैसे कोई भारी सेल लगी हो।

भारतीय आमों का स्वाद अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसने सात समंदर पार अमेरिका में भी अपनी धाक जमा ली है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोग और अब अमेरिकी नागरिक भी भारतीय आमों के लिए दीवाने हो रहे हैं। स्थिति यह है कि जैसे ही भारतीय आमों की खेप अमेरिका पहुंचती है, वह 'हॉट केक' की तरह मिनटों में बिक जाती है। लोग इन आमों को पाने के लिए लंबी कतारों में लग रहे हैं और ऊंची कीमतें चुकाने के लिए भी तैयार हैं।

Indian Mangoes

क्यों है इतनी भारी डिमांड?

अमेरिका में मुख्य रूप से मैक्सिको और दक्षिण अमेरिका से आम आते हैं, लेकिन स्वाद के मामले में वे भारतीय आमों के सामने कहीं नहीं टिकते। भारतीय आम अपनी मिठास, खुशबू और मखमली बनावट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अमेरिकी बाजारों में भारतीय आमों की मांग इतनी बढ़ गई है कि लोग सोशल मीडिया ग्रुप्स और व्हाट्सएप कम्युनिटी के जरिए इनकी एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। कुछ लोग तो आम के एक बॉक्स के लिए घंटों गाड़ी चलाकर दूसरे शहर जाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

End of Feed