देश के 100 शहरों में पहुंचा Amazon Now, खुलेंगे 1,000 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर

अमेजन ने अपनी क्लिक डिलीवरी सर्विस Amazon Now का विस्तार 100 नए शहरों के लिए कर दिया है। कंपनी के मुताबिक अमेजन नाउ से जुड़कर 16,000 से अधिक किसान मिनटों में ताजी उपज ग्राहकों तक पहुंचाएंगे।

ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने अपनी क्विक कॉमर्स सेवा Amazon Now के बड़े विस्तार का ऐलान किया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि वह इस सेवा को देशभर के 100 शहरों तक पहुंचाने की योजना बना रही है। हालांकि, इस विस्तार को पूरा करने के लिए कंपनी ने अभी कोई तय समयसीमा साझा नहीं की है।

Amazon Now

देश के 100 शहरों में पहुंचा Amazon Now, खुलेंगे 1,000 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर

फास्ट डिलीवरी

फिलहाल Amazon Now सेवा दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में उपलब्ध है, जहां यह ग्राहकों को तेजी से डिलीवरी की सुविधा देती है। अब कंपनी इस सेवा को दूसरे बड़े और मध्यम शहरों तक ले जाने की तैयारी में है, जिससे अधिक से अधिक ग्राहकों को इसका लाभ मिल सके।

End of Feed