Amazon Layoffs: सुबह-सुबह एक ईमेल और 250 लोगों की नौकरी खत्म

अमेजन ने एक महीने में दूसरी बार कर्मचारियों को झटका दिया है। कंपनी ने अपनी डिवाइसेज एंड सर्विसेज डिवीजन से एक झटके में 250 लोगों की नौकरी खत्म कर दी है।

Amazon Layoffs: दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) में एक बार फिर छंटनी हुई है। कंपनी ने अपने डिवाइसेज एंड सर्विसेज (Devices and Services) डिवीजन में करीब 250 पदों को खत्म किया है। प्रभावित कर्मचारियों को बुधवार सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दी गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी का सबसे ज्यादा असर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ा है।

Amazon Layoffs

अमेजन ने दिया कर्मचारियों को बड़ा झटका

यह छंटनी ऐसे समय हुई है, जब कंपनी ने हाल ही में किंडल (Kindle) ई-रीडर और टैबलेट जैसे नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने छंटनी की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका मकसद कामकाज को ज्यादा कुशल बनाना और कर्मचारियों की संख्या को अपने प्रोडक्ट प्लान के अनुरूप रखना है।

End of Feed