अमेजन में छंटनी: 30000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरियों से निकालेगी अमेजन, क्यों उठाया ऐसा कदम?

Amazon Layoffs: अमेजन करीब 30,000 कॉरपोरेट पदों की कटौती करने जा रहा है, जो उसके 3.5 लाख कॉरपोरेट कर्मचारियों का करीब 10% है। कुल 1.55 मिलियन कर्मचारियों में यह कटौती अपेक्षाकृत छोटी मानी जा रही है। जानिए अमेजन ने यह कदम क्यों उठाया।

Amazon Layoffs : अमेजन ऑपरेशन्स को बेहतर बनाने और महामारी के दौरान पीक डिमांड के समय हुई अधिक हायरिंग को ठीक करने के लिए एक स्ट्रेटेजिक कदम के तहत, 30,000 कॉर्पोरेट पदों को खत्म करने जा रहा है। यह बड़ी कटौती Amazon के 350,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों का करीब 10 प्रतिशत है, हालांकि यह कंपनी के कुल 1.55 मिलियन कर्मचारियों का एक छोटा सा हिस्सा है। इन छंटनी से पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी (HR), डिवाइसेस और सर्विसेज और ऑपरेशन्स समेत कई डिपार्टमेंट्स पर असर पड़ने की उम्मीद है। प्रभावित टीमों के मैनेजर्स को सोमवार को प्रभावित कर्मचारियों को सूचित करने की तैयारी के लिए ट्रेनिंग दी गई, जिन्हें मंगलवार सुबह से ईमेल नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो गए।

Amazon layoffs, corporate job cuts

अमेजन में बड़े स्तर पर छंटनी (तस्वीर-istock)

किन विभागों पर पड़ेगा असर

  • पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी (HR)
  • डिवाइस और सर्विसेज डिवीजन
  • ऑपरेशंस विभाग

End of Feed