बिजनेस

Akums Drugs: अनुमानों से कम रेट पर हुई अकुम्स ड्रग्स की लिस्टिंग, 6.77% प्रीमियम पर शुरुआत के बाद 14% मजबूत हुआ शेयर

Akums Drugs IPO Listing Price: अकुम्स ड्रग्स का जीएमपी 200 रु तक पहुंच गया था। मगर इसकी लिस्टिंग उससे कम प्रीमियम पर हुई है। फिर भी निवेशक फायदे में हैं।

Image

अकुम्स ड्रग्स की हुई लिस्टिंग

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अकुम्स ड्रग्स की हुई लिस्टिंग
  • 6.77% प्रीमियम पर शुरुआत
  • 1 घंटे में 14% मजबूत हुआ शेयर

Akums Drugs IPO Listing Price: मंगलवार को अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसका शेयर आईपीओ के फाइल प्राइस यानी 679 रु के मुकाबले 6.77% प्रीमियम के साथ 725 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का आईपीओ 01 अगस्त को बंद हुआ, जो कि 30 जुलाई को खुला था। BSE पर भी अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के शेयर की लिस्टिंग 679 रु के मुकाबले 6.77% प्रीमियम के साथ 725 रुपये पर पर हुई। करीब 11 बजे BSE पर कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 93.95 रु या 13.84 फीसदी की मजबूती के साथ 772.95 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,003.65 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

अनुमानों से कमजोर हुई लिस्टिंग

आईपीओ वॉच के अनुसार अकुम्स ड्रग्स का जीएमपी 200 रु तक पहुंच गया था। इतने जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर इसके शेयर के करीब 29.5 फीसदी रिटर्न देने की उम्मीद थी। मगर जीएमपी में लिस्टिंग से पहले गिरावट आई।

क्या है अकुम्स ड्रग्स का बिजनेस

अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स डोसेज फॉर्म्स और थेरेपेटिक सेगमेंट्स की एक बड़ी रेंज बनाती और निर्यात करती है। कंपनी वर्तमान में दुनिया भर में लगभग सभी भारतीय और बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियों को सप्लाई कर रही है। अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स का IPO काफी शानदार रहा। इसके आईपीओ को 63.44 गुना सब्सक्राइब किया गया।

कौन सी कैटेगरी कितनी हुई सब्सक्राइब

  • रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (आरआईआई) : 21.30 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) कैटेगरी : 42.21 गुना
  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) : 90.09 गुना

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article