अक्षय तृतीया 2026: सोना-चांदी की प्री बुकिंग करें या रुकें? जान लें सही रणनीति

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। सोना-चांदी की रिकॉर्ड कीमतों के बीच लोग परंपरा के साथ निवेश सोच रहे हैं, ऐसे में सवाल है कि अभी प्री-बुकिंग करें या इंतजार बेहतर रहेगा?

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया, जो हमेशा से समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता रहा है, अब धीरे-धीरे एक महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय का मौका भी बन गया है। यह पर्व इस साल 19 अप्रैल को है। इस पर्व पर सोना (gold prices) और चांदी (silver price) खरीदने से पहले से ही लोग सिर्फ परंपरा नहीं, निवेश के नजरिए से भी सोचते आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस समय सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बनी हुई हैं, जिससे खरीदारों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अभी प्री-बुकिंग करना सही रहेगा या थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा?

Akshaya Tritiya 2026, gold prices, silver prices, gold pre booking

सोना महंगा, फैसला मुश्किल: अक्षय तृतीया पर क्या है सही कदम? (तस्वीर-istock)

कीमतें ऊंची क्यों हैं और क्या आगे बढ़ेंगी?

वर्तमान में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव हैं, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते विवाद। इसके अलावा, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। हालांकि हाल ही में कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन वे अभी भी ऐतिहासिक रूप से काफी ऊंचे स्तर पर हैं। वर्तमान में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,000 के आसपास है जबकि चांदी 2,50,000 रुपये के आस-पास है। ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि अभी खरीदारी की जाए या इंतजार किया जाए।

End of Feed