बिजनेस

करोड़पतियों को रास नहीं आ रहा भारत, इन देशों में जाकर बस सकते हैं 6500 रईस

Millionaires Leaving India: ऑस्ट्रेलिया वो देश है, जहां 2023 में सबसे अधिक करोड़पति पहुंच सकते हैं। पिछले साल 3,800 के मुकाबले इस साल वहां 5,200 करोड़पति पहुंच सकते हैं। जबकि यूएई 2022 में 5,200 करोड़पति पहुंचे थे, जबकि इस साल 4,500 नए करोड़पति वहां जाकर बस सकते हैं।

Image

भारत छोड़ रहे करोड़पति

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 6500 रईस छोड़ सकते हैं भारत
  • ऑस्ट्रेलिया, यूएई और सिंगापुर जा सकते हैं
  • चीन से 13500 करोड़पति निकल सकते हैं

Millionaires Leaving India: 2023 के दौरान 6,500 उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्ति या हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) भारत छोड़ कर जा सकते हैं। हालांकि ये पिछले साल के 7,500 करोड़पतियों के देश छोड़ने से थोड़ा कम आंकड़ा होगा। अमीर लोगों के अपना देश छोड़ने के मामले में चीन पहले नंबर पर है। चीन के बाद भारत का ही नंबर आता है।

चालू वर्ष के दौरान, चीन से 13,500 करोड़पति देश छोड़ कर जा सकते हैं, जबकि 2022 में 10,800 चाइनीज करोड़पतियों ने अपना देश छोड़ा था। इस मामले में ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है, जहां से 3,200 एचएनआई निकल सकते हैं। पिछले वर्ष में ब्रिटेन से 1,600 करोड़पति निकल गए थे। करोड़पति, या एचएनआई, वे हैं जिनके पास 1 मिलियन डॉलर (8.22 करोड़ रु) या उससे अधिक की निवेश योग्य संपत्ति है।

भारत में कितने हैं करोड़पति

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबल वेल्थ इंटेलिजेंस फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुमानों के आधार पर, हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2023, जिसमें यूएस-डॉलर के करोड़पतियों के इनफ्लो और आउटफ्लो के पूर्वानुमान शामिल हैं, मंगलवार को सामने आई। अलग-अलग देशों में देखें तो इस समय चीन में 7.8 लाख करोड़पति हैं, जबकि भारत में करोड़पतियों की संख्या 3.4 लाख है।

इन देशों में पहुंच सकते हैं करोड़पति

ऑस्ट्रेलिया वो देश है, जहां 2023 में सबसे अधिक करोड़पति पहुंच सकते हैं। पिछले साल 3,800 के मुकाबले इस साल वहां 5,200 करोड़पति पहुंच सकते हैं। जबकि यूएई 2022 में 5,200 करोड़पति पहुंचे थे, जबकि इस साल 4,500 नए करोड़पति वहां जाकर बस सकते हैं।

लिस्ट में सिंगापुर तीसरे नंबर पर है। सिंगापुर में 3,200 करोड़पति इस साल पहुंच सकते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, नए करोड़पति बनाने की भारत की क्षमता को देखते हुए, मौजूदा करोड़पतियों का भारत छोड़ कर जाना चिंता का विषय नहीं माना जा रहा है।

भारत की एचएनआई आबादी में 2031 तक 80% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जिससे भारत इस अवधि के दौरान दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते वेल्थ मार्केट्स में से एक रहेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article