AirTrunk का भारत पर ₹3 लाख करोड़ का दांव, PM Modi बोले- AI का हब बनेगा देश

ऑस्ट्रेलियाई डेटा सेंटर कंपनी AirTrunk भारत में करीब 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 5 GW का डेटा सेंटर बनाएगी। इसे लेकर PM Modi का कहना है कि भारत क्लाउड कंप्युटिंग और AI का ग्लोबल हब बनेगा।

AirTrunk India Investment AI Data Center India Cloud Computing : भारत को क्लाउड कंप्यूटिंग और AI डाटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा बड़ा निवेश मिला है। ऑस्ट्रेलिया की डेटा सेंटर कंपनी AirTrunk ने भारत में 30 अरब डॉलर यानी करीब 3 लाख रुपये निवेश का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेश का स्वागत करते हुए इसे भारत के AI, क्लाउड और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए ऐतिहासिक बताया है। असल में एयरट्रंक भारत में 5 गीगावॉट (GW) का डेटा सेंटर नेटकर्व बनाना चाहती है। यह दुनिया के सबसे बड़े डेटा सेंटर निवेशों में से एक माना जा रहा है।

AirTrunk PM Modi

पीएम मोदी के साथ AirTrunk के CEO रॉबिन खुदा

कौन है AirTrunk?

AirTrunk की स्थापना 2015 में बांग्लादेशी मूल के कारोबारी रॉबिन खुदा (Robin Khuda) ने की थी। कंपनी एशिया-प्रशांत और मध्य-पूर्व क्षेत्र में हाइपरस्केल डेटा सेंटर चला रही है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग और भारत जैसे बाजारों में कंपनी के डेटा सेंटर पहले से मौजूद हैं। AirTrunk के ग्राहक बड़े क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर, AI कंपनियां और वैश्विक टेक दिग्गज हैं। कंपनी अब अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी दिग्गज Blackstone के समर्थन से तेजी से विस्तार कर रही है।

End of Feed