बांग्लादेश में हवाई सफर होगा महंगा! जेट ईंधन 90 टका लीटर हुआ महंगा

Jet Fuel Price Hike: पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण बांग्लादेश में इस महीने दूसरी बार विमान ईंधन (जेट ईंधन) की कीमत बढ़ा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कीमत USD 0.7384 प्रति लीटर से बढ़ाकर USD 1.3216 प्रति लीटर कर दी गई है। घरेलू उड़ानों के लिए जेट ईंधन की नई कीमत 112.41 टका से बढ़ाकर 202.29 टका प्रति लीटर तय की गई है।

Jet Fuel Price Hike : बांग्लादेश में विमान ईंधन (जेट ईंधन) की कीमतों में इस महीने दूसरी बार भारी वृद्धि की घोषणा की गई है। यह अब तक की सबसे अधिक और सबसे तेज़ वृद्धि मानी जा रही है। बढ़ी हुई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू होंगी। सरकार के नियामक निकाय ने कहा है कि यह फैसला मध्य पूर्व में जारी युद्ध और वैश्विक बाजार में तेल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लिया गया है।

Bangladesh jet fuel price

बांग्लादेश में विमान ईंधन की कीमत में असामान्य बढ़ोतरी (तस्वीर-istock)

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दाम लगभग दोगुने

बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट ईंधन की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पहले इसे USD 0.7384 प्रति लीटर के हिसाब से तय किया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर USD 1.3216 प्रति लीटर कर दिया गया है। यह वृद्धि सिर्फ मामूली नहीं है, बल्कि एक महीने में दूसरी बार की गई सबसे बड़ी वृद्धि है। विशेषज्ञों के अनुसार यह लगभग 80 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है, जो कि विमान खर्चों पर बड़ा असर डाल सकती है।

End of Feed