ATF की बढ़ती कीमतों के चलते Air India घटाएगी घरेलू उड़ानें, गर्मियों में महंगा होगा हवाई सफर

Air India Domestic Flights: एयर इंडिया की ओर से अगले महीने जून से अगस्त के बीच अंतरराष्ट्रीय रूट्स के साथ-साथ कुछ घरेलू रूट्स पर उड़ानों की संख्या कम करने का फैसला लिया गया है।

Air India Domestic Flights: एयर इंडिया (Air India) ने जून से अगस्त 2026 के बीच कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानों की संख्या अस्थायी रूप से कम करने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से यह कदम लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण उठाया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों जैसी सुविधाएं देने की बात कही है, लेकिन इस फैसले का बड़ा असर गर्मियों में हवाई यात्रा के महंगे होने के रूप में देखा जा सकता है।

Air India reduces its domestic operations

Air India (Photo: iStock)

हवाई सफर होगा महंगा

गर्मियों में छुट्टियों और पर्यटन के कारण हवाई यात्राओं की मांग काफी बढ़ जाती है। स्कूलों की छुट्टियां, पर्यटन सीजन और पारिवारिक यात्राओं के चलते बड़ी संख्या में लोग फ्लाइट से सफर करते हैं। ऐसे समय में अगर किसी एयरलाइन द्वारा उड़ानों की संख्या कम की जाती है, तो सीटों की उपलब्धता घट जाती है। इसका सीधा असर टिकट कीमतों पर पड़ सकता है।

End of Feed