बढ़ने वाली हैं एयर इंडिया की मुसीबतें, पायलटों की नाराजगी के बाद विमान टेकनीशियन जा रहे हैं हड़ताल पर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 10, 2024, 12:03 PM IST

Air India Aircraft Technicians Strike : विमानन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एयर इंडिया की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। कुछ दिनों पहले पायलटों की नाराजगी के बाद विमान टेकनीशियन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। इससे साफ है कि देश में हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती हैं।

Air India Aircraft Technicians Strike : विमानन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एयर इंडिया लिमिटेड की मुसीबतें बढ़ने जा रही हैं। क्योंकि विमान टेकनीशियन इस महीने के अंत में हड़ताल की योजना बना रहे हैं। इससे पहले इनके पायलट अधिक काम लेने और कम वेतन दिए जाने की वजह से गुस्से में है। इसको लेकर पिछले सप्ताह रोष भी व्यक्त किया था। इकॉनोमिक्स टाइम्स के मुताबिक एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड के टेकनीशियन मेंटेनेंस, मरम्मत और ओवरहॉल फर्म व पहले वाली एयर इंडिया यूनिट अपने कल्याण और प्रोफेशनल ग्रोथ को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों की वजह से 23 अप्रैल को हड़ताल करेंगे। अखिल भारतीय विमान मेंटेनेंस इंजीनियरिंग यूनियन ने 8 अप्रैल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को पत्र लिखकर ये बात कही। दूसरी ओर एयर इंडिया के प्रतिनिधि ने कहा कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

Air India aircraft technicians strike

एयर इंडिया के कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर

प्रभावित हो सकती हैं हवाई यात्रा

विमानन कर्मियों के नाराजगी और उनकी मांगों की वजह से भारत की हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है। इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा द्वारा संयुक्त रूप से 1100 से अधिक विमानों के ऑर्डर दिए जाने के बाद देश के तेजी से बेड़े के विस्तार का सपोर्ट करने के लिए पायलट और विमान इंजीनियर महत्वपूर्ण हैं।

End of Feed