AI से बदलेगा फाइनेंस का भविष्य, भारत बना सकता है दुनिया का ब्रेन: एक्सेल रिपोर्ट

AI Will Transform Finance Operations: एक्सेल के निवेशक अनघ प्रसाद और एकनूर मल्होत्रा के एक नए निबंध का मुख्य सिद्धांत यही है, जो 'सीडटूस्केल' में पब्लिश हुआ है। 'सीडटूस्केल' एक्सेल का ओपन सोर्स कंटेंट और फाउंडर्स के लिए कम्युनिटी हब है।

AI Will Transform Finance Operations: फाइनेंस ऑपरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का आगमन हो रहा है और भारत इस परिवर्तन को गति देने वाली कैटेगरी-डिफाइनिंग कंपनियों के निर्माण के लिए एक मजबूत स्थिति में है। एक्सेल के निवेशक अनघ प्रसाद और एकनूर मल्होत्रा के एक नए निबंध का मुख्य सिद्धांत यही है, जो 'सीडटूस्केल' में पब्लिश हुआ है। 'सीडटूस्केल' एक्सेल का ओपन सोर्स कंटेंट और फाउंडर्स के लिए कम्युनिटी हब है।

AI

फोटो सोर्स-istock

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, अपने लेख, 'एआई इज कमिंग फॉर अकाउंटिंग, इंडिया इज पॉजिशन्ड टू लीड' में लेखक तर्क देते हैं कि अकाउंटिंग की पारंपरिक रूप से जटिल और अनुपालन से भरी दुनिया एक पीढ़ीगत बदलाव के कगार पर है। लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) और एआई-नेटिव सिस्टम अब कोर फाइनेंस वर्कफ्लो जैसे इनवॉइस कैप्चर, रिकंसिलिएशन, क्लोजिंग बुक्स, रिपोर्टिंग जैसे काम को न केवल तेजी से बल्कि स्मार्ट तरीके से संभालने में सक्षम हैं।

End of Feed