बिजनेस

डिक्सन टेक्नोलॉजीज का मुनाफा Q1FY26 में 100% बढ़ा, शेयर प्राइस में उछाल

Dixon Share Price : देश की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण कंपनी Dixon Technologies ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ₹280 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹140 करोड़ से 100% अधिक है। मुनाफे में यह तेज वृद्धि कंपनी के मोबाइल और अन्य EMS डिवीजनों के मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई है। इसके बाद इसके शेयर जबरदस्त तेजी आई।

Image

डिक्सन शेयर प्राइस में तेजी (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Dixon Share Price : देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण कंपनी Dixon Technologies ने मंगलवार 22 जुलाई को पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए। कंपनी का शुद्ध लाभ ₹280 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹140 करोड़ था यानी 100% की वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को इसके शेयर में जबरदस्त तेजी है। सुबह 10.20 बजे यह 3.09% तेजी के साथ शेयर प्राइस बढ़कर 16,610 रुपए हो गया।

राजस्व में 95% की बढ़ोतरी, ₹12,836 करोड़ का आंकड़ा पार

कंपनी का कुल परिचालन राजस्व (Revenue from Operations) पहली तिमाही में 95% बढ़कर ₹12,836 करोड़ पर पहुँच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹6,580 करोड़ था।

ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार, EBITDA ₹482 करोड़

Dixon Technologies का EBITDA (ब्याज, टैक्स, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) 95% बढ़कर ₹482 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन 3.8% पर रहा, जो एक स्थिर संचालन प्रदर्शन को दर्शाता है।

मोबाइल और EMS डिवीजन की बेजोड़ परफॉर्मेंस, 125% की ग्रोथ

कंपनी के मोबाइल और अन्य EMS (Electronic Manufacturing Services) डिवीजन का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। इससे मिलने वाला राजस्व 125% बढ़कर ₹11,663 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹5,192 करोड़ था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 131% बढ़कर ₹395 करोड़ हो गया (पिछले साल ₹171 करोड़)। यह सेगमेंट कंपनी के कुल राजस्व में 91% योगदान देता है।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस: मिला-जुला प्रदर्शन

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (TV और फ्रिज): राजस्व में 21% की गिरावट के साथ ₹672 करोड़ रहा। ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 38% की वृद्धि, ₹40 करोड़ (पिछले साल ₹29 करोड़) रहा। कुल राजस्व में योगदान 5% है।

होम अप्लायंसेस और लाइटिंग प्रोडक्ट्स

होम अप्लायंसेस सेगमेंट का राजस्व 3% बढ़ा। लाइटिंग प्रोडक्ट्स सेगमेंट का राजस्व 17% घटा। Dixon Technologies के शेयर कमाई के ऐलान से पहले 1.05% गिरकर ₹16,110 पर बंद हुए।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article