बिजनेस

बैंक होलिडे टूडे: क्या आज 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि पर बैंक बंद रहेंगे? जानें डिटेल

Sawan Shivratri Bank Holiday Today, kya aaj bank khule hain, 23 July 2025 : आज सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर विशेष रूप से उत्तर भारत के कई राज्यों में स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है। ऐसे में आम लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे?

Image

क्या आज बैंकों में छुट्टियां हैं जानिए डिटेल (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Sawan Shivratri Bank Holiday Today, Kya Aaj Bank Khule Hain, 23 July 2025: आज सावन शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। यह दिन खासकर उत्तर भारत में बहुत महत्व रखता है, जहां कांवड़ यात्रा और शिव पूजा के लिए विशेष उत्सव होते हैं। इस अवसर पर कई स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं, जिससे लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस दिन बैंक भी बंद रहेंगे?

RBI की बैंक छुट्टियों की लिस्ट में सावन शिवरात्रि नहीं शामिल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की तरह 2025 के लिए भी बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर चुका है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और धार्मिक छुट्टियां शामिल होती हैं, जिन पर बैंक बंद रहते हैं। हालांकि, RBI की लिस्ट में 23 जुलाई 2025 (सावन शिवरात्रि) को बैंक अवकाश के तौर पर शामिल नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि इस दिन देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।

जुलाई 2025 में बैंकों की बाकी छुट्टियों

26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद

27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – सभी बैंकों में छुट्टी

28 जुलाई (सोमवार): गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के कारण स्थानीय बैंक बंद

छुट्टियों के दौरान कैसे करें बैंक के काम

अगर आप सावन शिवरात्रि या इसके आस-पास के दिनों में किसी बैंक शाखा में जाकर कैश लेन-देन, चेक क्लियरिंग या ड्राफ्ट बनवाने जैसे काम करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले से निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इसके अलावा, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। आप इनका इस्तेमाल कर पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं, अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं।

विशेष सलाह

कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक दो या ज्यादा दिन बंद रह सकते हैं। इसलिए अपने स्थानीय बैंक ब्रांच या राज्य के अनुसार छुट्टियों की जानकारी जरूर जांचें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article