AI से वैश्विक वृद्धि 0.8 प्रतिशत बढ़ेगी, नौकरियों के लिए बड़ा जोखिम भी मौजूद: आईएमएफ प्रमुख

जॉर्जीवा ने कहा कि सबसे पहले, एआई से कुछ देशों के पास प्रौद्योगिकी होने और कुछ देशों के पास न होने के कारण वैश्विक असमानता बढ़ने का खतरा है। दूसरा, यह वित्तीय स्थिरता के लिए जोखिम पैदा कर सकता है, क्योंकि एआई अनियंत्रित होने पर वित्तीय बाजारों में संकट पैदा कर सकता है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) वैश्विक आर्थिक वृद्धि को 0.8 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है और भारत के ’विकसित भारत’ बनने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर सकती है। हालांकि, जॉर्जीवा ने चेतावनी भी दी कि एआई से नौकरियां कम होने और वित्तीय स्थिरता पर जोखिम भी उत्पन्न हो सकते हैं।

New AI IT Rule (2)

पिछले कुछ सालों में एआई का दायरा तेजी से बढ़ा है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

जॉर्जीवा ने यहां आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में कहा कि वह एआई को लेकर आशावादी हैं, लेकिन इसके प्रभाव को अत्यधिक सकारात्मक दिखाने से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एआई को अच्छाई की ताकत या बुराई की ताकत के रूप में इस्तेमाल किए जाने के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

End of Feed