AI की होड़ में टेक दिग्गजों को भारी झटका: Google की मार्केट वैल्यू 500 अरब डॉलर घटी, Amazon और Microsoft पर भी दबाव

Google News: गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट द्वारा AI पर भारी खर्च करने और गूगल के AI मोड से एड-रेवेन्यू घटने के कारण गूगल की मार्केट वैल्यू $500bn गिर गई, जिससे निवेशक चिंतित हैं।

Google News : तकनीक (Technology) की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके भारी-भरकम खर्च और अनिश्चित नतीजों ने शेयर बाजार के निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों गूगल (Alphabet), अमेजन (Amazon) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के हालिया फाइनेंशियल रिजल्ट्स (Financial Results) ने यह साफ कर दिया है कि AI में हो रही अंधाधुंध रेस फिलहाल उनके मुख्य कमाई वाले बिजनेस पर असर डाल रही है। गूगल को महज एक ही दिन में अपनी बाजार हिस्सेदारी में 500 अरब डॉलर (करीब 374 अरब पाउंड) का भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसकी मुख्य वजह उसकी अपनी ही AI सर्च टेक्नोलॉजी से विज्ञापन (Ad Revenue) की कमाई में आई कमी बनी है।

Google, Alphabet, AI search, Ad revenue, Market value, Stock drop

खुद के AI ने की गूगल की लुटिया गोल! विज्ञापन घटने से एक झटके में डूबे 500 अरब डॉलर

गूगल के अपने ही AI ने लगाया विज्ञापन की कमाई को झटका

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) के शेयर गुरुवार को 12 प्रतिशत से अधिक गिरकर 6 महीने के निचले स्तर पर आ गए। इसके चलते कंपनी का कुल बाजार मूल्य 3.97 ट्रिलियन डॉलर से घटकर 3.46 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। बीबीसी के मुताबिक गूगल के मुख्य व्यावसायिक अधिकारी (CBO) फिलिप शिंडलर ने स्वीकार किया कि कंपनी का नया AI मोड, जो यूजर्स के प्रश्नों का उत्तर संवादात्मक (conversational) तरीके से सीधे देता है, उसके पारंपरिक सर्च रिजल्ट के साथ दिखाई देने वाले विज्ञापनों से होने वाली आय को प्रभावित कर रहा है। दरअसल, जब यूजर्स को सीधे AI समरी में ही उनका जवाब मिल जाता है, तो वे विज्ञापन वाले लिंक्स पर क्लिक नहीं करते। चैटजीपीटी (ChatGPT) और क्लॉड (Claude) जैसे AI प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता के कारण गूगल को पारंपरिक सर्च में कड़ी चुनौती मिल रही है। इसके बावजूद, गूगल का मानना है कि यह गिरावट अल्पकालिक है और वे लंबे समय के लिए तकनीक पर बड़ा दांव लगा रहे हैं। गूगल की पूर्व विज्ञापन प्रमुख किम स्कॉट ने भी कहा कि गूगल दूसरों के हाथों अपनी बाजार हिस्सेदारी खोने से बेहतर खुद के अल्पकालिक नुकसान को स्वीकार करना सही मानता है। जुलाई से सितंबर की तिमाही में अल्फाबेट की कुल आय 25% बढ़कर 127.6 अरब डॉलर रही, लेकिन विज्ञापन से हुई कमाई विश्लेषकों के अनुमान से कम रहने के कारण निवेशक घबरा गए।

End of Feed