कमाल! सिर्फ 1 साल में यूनिकॉर्न बनी यह कंपनी, 1252 करोड़ की फंडिंग से मचाया धमाल

एआई स्टार्टअप इमर्जेंट ने 13 करोड़ डॉलर (करीब 1252 करोड़ रुपये) की नई फंडिंग जुटाकर 1.5 अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल किया। कंपनी महज एक साल में यूनिकॉर्न बन गई।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही स्टार्टअप कंपनी इमर्जेंट (Emergent Startup) ने महज एक साल के भीतर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने नए निवेश दौर में 13 करोड़ डॉलर (करीब 1252 करोड़ रुपये) की फंडिंग जुटाई है। इस निवेश के बाद कंपनी का कुल मूल्यांकन 1.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसके साथ ही इमर्जेंट अब यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है। यूनिकॉर्न (Unicorn) उस स्टार्टअप को कहा जाता है जिसका मूल्यांकन 1 अरब डॉलर या उससे अधिक हो।

Unicorn, Emergent Startup, Emergent AI,  AI Startup Funding, AI Software Platform, Mukund Jha

बिना कोडिंग के सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी इमर्जेंट का मूल्यांकन 1.5 अरब डॉलर पहुंचा, भारत में हैं 95% कर्मचारी

क्रिएजिस की अगुवाई में मिला निवेश

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कंपनी को यह निवेश क्रिएजिस (Creagis) की अगुवाई में मिला है। इस फंडिंग राउंड में एमएनआई वेंचर्स (क्लेपॉन्ड कैपिटल) और सेंटिनल ग्लोबल ने भी सह-निवेशक के रूप में हिस्सा लिया। इसके अलावा खोसला वेंचर्स, सॉफ्टबैंक विजन फंड-2, लाइटस्पीड और वाई कॉम्बिनेटर जैसे बड़े निवेशकों ने भी कंपनी पर भरोसा जताया है। इस नए निवेश के बाद इमर्जेंट अब तक कुल 23 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटा चुकी है।

End of Feed