Axis Bank 2 Year FD Returns: अगर आप अपने पैसों पर सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न पाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देश के निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शामिल Axis Bank अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक एफडी ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि बैंक सीनियर सिटिजन (Senior Citizens) ग्राहकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज का लाभ दे रहा है।
बैंक की मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार, 2 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 7 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप कम समय की अवधि के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो बैंक की 2 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं।
5 लाख जमा पर कितना मिलेगा रिटर्न
सामान्य ग्राहक
मान लीजिए कोई सामान्य ग्राहक Axis Bank की 2 साल की एफडी योजना में 5 लाख रुपये निवेश करता है। मौजूदा 6.50 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से उसे दो साल में 68,920 रुपये ब्याज के रूप में प्राप्त होंगे। यानी एफडी की अवधि पूरी होने पर ग्राहक को मूलधन और ब्याज मिलाकर कुल 5,68,920 रुपये मिलेंगे।
सीनियर सिटिजन
Axis Bank वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ दे रहा है। अगर कोई सीनियर सिटिजन 2 साल की एफडी में 5 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे 7 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। इस ब्याज दर के अनुसार उसे दो साल में 74,550 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर कुल 5,74,550 रुपये प्राप्त होंगे।
| श्रेणी | सामान्य नागरिक | सीनियर सिटिजन |
|---|---|---|
| जमा राशि | ₹5,00,000 | ₹5,00,000 |
| एफडी अवधि | 2 साल | 2 साल |
| ब्याज दर | 6.50% | 7.00% |
| कुल ब्याज | ₹68,920 | ₹74,550 |
| मैच्योरिटी राशि | ₹5,68,920 | ₹5,74,550 |
एफडी में क्यों करें निवेश
फिक्स्ड डिपॉजिट आज भी उन निवेशकों की पहली पसंद मानी जाती है, जो शेयर बाजार या अन्य जोखिम वाले निवेश विकल्पों से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। इसमें निवेश के समय ही ब्याज दर तय हो जाती है, इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव का आपके रिटर्न पर कोई असर नहीं पड़ता।
इसके अलावा, एफडी में निवेश की अवधि भी अपनी जरूरत के अनुसार चुनी जा सकती है। कई लोग अपनी बचत का एक हिस्सा एफडी में इसलिए भी निवेश करते हैं ताकि भविष्य की किसी निश्चित जरूरत, जैसे बच्चों की पढ़ाई, यात्रा या अन्य खर्चों के लिए सुरक्षित फंड तैयार किया जा सके।
निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
एफडी खुलवाने से पहले यह जरूर जांच लें कि बैंक किस अवधि पर कितनी ब्याज दर दे रहा है। एफडी पर ब्याज दर बदलती रहती हैं, ऐसे में एफडी खुलवाने से पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें। साथ ही, समय से पहले एफडी तोड़ने पर लगने वाली पेनल्टी, ब्याज भुगतान का तरीका और टैक्स से जुड़े नियमों की जानकारी भी लेनी चाहिए।
