टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल के किराए 400% तक बढ़े, 5000 का कमरा 50000 हजार तक पहुंचा

Ahmedabad Hotel Room Rates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल के कमरों के किराए में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। उद्योग प्रतिनिधियों के अनुसार, कीमतें 300 से 400 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मुकाबले के कारण शहर में होटल कमरों की मांग अचानक काफी बढ़ गई है।

Ahmedabad Hotel Room Rates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल के कमरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले के कारण देश और विदेश से हजारों क्रिकेट प्रशंसक शहर में पहुंच रहे हैं। इसी वजह से होटल के कमरों की मांग अचानक बहुत बढ़ गई है और इसका सीधा असर किराए पर पड़ा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ गुजरात के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने कहा कि इस समय होटल रूम के किराये में सामान्य दिनों की तुलना में 300 से 400 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है।

India vs New Zealand T20 World Cup Final, Ahmedabad hotel prices, hotel room rates surge

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल किराए आसमान पर (तस्वीर-AP/istock)

सामान्य से कई गुना महंगे हुए कमरे

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सोमानी ने बताया कि पहले जिन होटलों में कमरे 5,000 से 20,000 रुपये के बीच मिल जाते थे, अब वही कमरे 15,000 से 50,000 रुपये तक पहुंच गए हैं। यानी कई जगहों पर कीमतें तीन से चार गुना तक बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मैच का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे होटल बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोग पहले से ही कमरे बुक करा चुके हैं, जबकि कई लोग आखिरी समय पर भी कमरे तलाश रहे हैं।

End of Feed