AGS Health IPO ब्लैकस्टोन के लिए बनेगा जैकपॉट, भारतीय बाजार से 4500 करोड़ जुटाने की तैयारी

मशहूर निवेश फर्म ब्लैकस्टोन AGS Health IPO के जरिये भारतीय बाजार से 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। यह आईपीओ ब्लैकस्टोन के लिए जैकपॉट साबित हो सकता है, क्योंकि यह इश्यू 3 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर आ रहा है।

Blackstone AGS Health IPO: भारत में फिलहाल IPO बाजार में सुस्ती का दौर है। लेकिन, इस बीच हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाली AGS Health के IPO को लेकर हलचल तेज हो गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक Blackstone AGS Health को भारत में लिस्ट करने की योजना बना रही है। इस IPO के जरिए करीब $500 मिलियन यानी करीब 4500 करोड़ रुपये जुटाने और $3 बिलियन यानी करीब 27 हजार करोड़ रुपये का वैल्यूएशन हासिल करना चाहती है।

Blackstone AGS IPO

ब्लैकस्टोन ला रही आईपीओ

IPO की तैयारी शुरू

Blackstone Inc. ने AGS Health के IPO के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकों से शुरुआती चर्चा शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी जल्द ही एडवाइजर्स नियुक्त कर सकती है और आने वाले महीनों में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने की तैयारी है। फिलहाल बातचीत शुरुआती चरण में है, इसलिए इश्यू का आकार और स्ट्रक्चर बदल सकता है। प्रस्तावित IPO में नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा निवेशकों द्वारा हिस्सेदारी बिक्री भी शामिल होगी। इसका मतलब है कि कंपनी फंड जुटाने के साथ-साथ निवेशकों को एग्जिट का मौका भी देगी। यह स्ट्रक्चर आमतौर पर बड़े प्राइवेट इक्विटी डील्स में देखा जाता है।

End of Feed