एजीएंडपी प्रथम और THINK Gas का हुआ मर्जर, इंडिया एनर्जी वीक 2025 में किया ऐलान

AG and P Pratham, THINK Gas, brand merger, India Energy Week 2025: AG&P Pratham और THINK Gas ने इंडिया एनर्जी वीक 2025 पर अपने नए मर्ज ब्रांड THINK Gas की घोषणा की। जानें कैसे यह नया ब्रांड 180 मिलियन ग्राहकों को सेवा प्रदान करेगा और $1 बिलियन का निवेश करेगा।

AG and P Pratham, THINK Gas, brand merger, India Energy Week 2025: इंडिया एनर्जी वीक 2025 के मंच पर AG&P Pratham और THINK Gas ने अपने मर्जर की घोषणा की। इस नए ब्रांड का अनावरण डॉ. अनिल कुमार जैन, चेयरपर्सन, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने किया, जिसमें अमितावा सेनगुप्ता, चेयरमैन, THINK Gas, अभिलेश गुप्ता, MD & CEO, THINK Gas, ए. रामाना कुमार, PNGRB सदस्य और ताकेशी शिनोहारा, MD, Osaka Gas India Pvt. Ltd. भी मौजूद थे।

AG and P Pratham, THINK Gas, brand merger, India Energy Week 2025,

बाएँ से दाएँ- पंकज भूटानी, संदीप त्रेहन, अमिताव सेनगुप्ता, अनिल कुमार जैन, अभिलेश गुप्ता, ताकेशी शिनोहारा सैन

एक ब्रांड के तहत एकजुट होकर विस्तार

अब, AG&P Pratham और THINK Gas, जो सीटी गैस वितरण (CGD) क्षेत्र में प्रमुख ब्रांड हैं, एक ही ब्रांड - THINK Gas के तहत कार्य करेंगे। इसका उद्देश्य संचालन में दक्षता बढ़ाना और बाजार पहुंच को विस्तारित करना है। इस मर्जर के बाद, THINK Gas अब भारत के 10% भूमि क्षेत्र में काम करेगा, 50 जिलों में सेवाएं प्रदान करेगा और 180 मिलियन से अधिक लोगों को सेवा देगा।

End of Feed