बिजनेस

Stock Market Down: सोमवार की जोरदार उछाल के बाद आज प्रॉफिट बुकिंग से टूटा शेयर बाजार, मुनाफा कमाने में लगे निवेशक

Stock Market Down Today 13 May 2025: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सेशन में लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। सुबह 9:40 पर सेंसेक्स 605.74 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 81,824.15 और निफ्टी 140.55 अंक या 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,777 पर है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में गिरावट
  • आईटी शेयरों पर दबाव
  • दिख रहा प्रॉफिट बुकिंग का असर

Stock Market Down Today 13 May 2025: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सेशन में लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। सुबह 9:40 पर सेंसेक्स 605.74 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 81,824.15 और निफ्टी 140.55 अंक या 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,777 पर है। आईटी शेयरों में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.14 प्रतिशत की गिरावट थी। इन्फोसिस 2 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.63 प्रतिशत, विप्रो और टीसीएस में 1.3 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था। माना जा रहा है कि कल आई तेजी के बाद आज निवेशक मुनाफा बुक कर रहे हैं, जिससे शेयर बाजार नीचे आया है।

ये भी पढ़ें -

इन सेक्टरों में भी गिरावट

एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा और सर्विसेज इंडेक्स लाल निशान में थे। वहीं, मीडिया, एनर्जी, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स हरे निशान में थे।

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट, हार्दिक मटालिया ने कहा, "नकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी के 24,800 पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर यह टूटता है तो 24,700 और 24,500 अहम सपोर्ट स्तर होंगे। वहीं, तेजी की स्थिति में 25,000, 25,100 और 25,200 रुकावट के स्तर हैं"

मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 154 अंक या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,570 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 85 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,856 पर था।

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। इटरनल, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे।

एशियाई शेयर बाजारों का हाल

अधिकांश एशियाई शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। टोक्यो, बैंकॉक, सियोल और शंघाई में सबसे अधिक तेजी थी। हालांकि, हांगकांग लाल निशान में था।

अमेरिकी बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका के मुख्य इंडेक्स डाओ में 2.81 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 4.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। (इनपुट - आईएएनएस)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article