बिजनेस

Bajaj Housing Finance: नहीं थम रही बजाज हाउसिंग फाइनेंस की रफ्तार, फिर उछला 8.5%, जमकर हो रही कमाई

Bajaj Housing Finance Share Price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में जारी रफ्तार नहीं थम रही है। सोमवार को लिस्टिंग के बाद शेयर में 10 फीसदी अपर सर्किट लग गया था। आज मंगलवार को फिर इसके शेयर में शानदार तेजी है।

Image

बजाज हाउसिंग के शेयर में तेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज हाउसिंग में फिर तेजी
  • 8.5 फीसदी से अधिक चढ़ा
  • जमकर कराया फायदा

Bajaj Housing Finance Share Price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में जारी रफ्तार नहीं थम रही है। सोमवार को लिस्टिंग के बाद शेयर में 10 फीसदी अपर सर्किट लग गया था। आज मंगलवार को फिर इसके शेयर में शानदार तेजी है। BSE पर कंपनी का शेयर 8.73 फीसदी चढ़ गया है। करीब 11 बजे ये 14.40 रु या 8.73 फीसदी की मजबूती के साथ 179.39 रु पर है, जबकि सोमवार को 150 रु पर लिस्टिंग के बाद ये 164.99 रु पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें -

ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा

ब्रोकरेज फर्म फिलिपकैपिटल ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों पर "BUY" रेटिंग दी है और 210 रु का टार्गेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू की है। ये इसके आईपीओ प्राइस 70 रु प्रति शेयर का 3 गुना भाव है।

2024 की चौथी सबसे शानदार लिस्टिंग

बीएलएस ई-सर्विसेज, प्रीमियर एनर्जीज और यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के बाद बजाज हाउसिंग फाइनेंस 2024 की चौथी बेस्ट लिस्टिंग बन गई। यह सोमवार को अपने आईपीओ प्राइस से 114% प्रीमियम पर शेयर बाजारों में लिस्ट हुई।

2024 का सबसे बड़ा आईपीओ

बजाज हाउसिंग फाइनेंस साइज के मामले में इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ रहा और यह इतिहास में सबसे ज़्यादा डिमांड वाला इश्यू भी बन गया। तीन दिन के आईपीओ को 3.24 लाख करोड़ रु की की बोलियाँ मिलीं, जबकि इसका आईपीओ आकार 6,560 करोड़ रु था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article