IPO Market Update : प्राइमरी मार्केट में जियो आईपीओ ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। बाजार से जुटाई जाने वाली रकम (₹30,187.65 करोड़) के हिसाब से जहां यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू है। वहीं, रिटले कैटेगरी में 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन के साथ यह दुनिया का सबसे बड़ा इश्यू बन गया है।
आईपीओ बाजार में महीने के आखिर तक हलचल जारी
फिलहाल, निवेशकों को इस इश्यू के अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। भले ही जियो जैसा क्रेज दूसरे इश्यूज को लेकर नहीं है। लेकिन, प्राइमरी मार्केट की रौनक पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अब भी इस महीने पांच इश्यूज हैं, जिनमें निवेशकों के लिए मौका है।
इनमें से एक इश्यू फिलहाल सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। जबकि, 4 इश्यू 27 से 29 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं।
फिलहाल कहां है निवेश का मौका?
EAAA India Alternatives IPO आज ही सब्सक्रिप्शन के लिख खुला है। इश्यू को शुरुआती कुछ घंटों में निवेशकों से सुस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिलहाल, 26 अक्टूबर 12 बजे तक इश्यू को करीब 2 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, GMP के लिहाज से देखें, तो यह करीब 2 फीसदी GMP के साथ ग्रे मार्केट में भी कम दिलचस्पी को दिखा रहा है। कंपनी, अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट में काम करती है और IPO के जरिये बाजार से कुल 1,200 करोड़ जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू है। यानी कंपनी को आईपीओ से मिली रकम में से कुछ भी वापस नहीं मिलेगा।
27 से 29 के बीच खुलेंगे 4 इश्यू
महीने के आखिरी सप्ताह में निवेशकों के लिए कुल 5 इश्यू में निवेश का मौका है। इनमें से BLS Polymers IPO 27 अक्टूबर से खुल रहा है। इसके अलावा SFC Environmental Technologies का IPO भी 27 अक्टूबर को खुलेगा। ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी M.K. Sons Fine Jewels का IPO 28 अक्टूबर को खुलेगा। वहीं, Bombay Coated and Special Steels का IPO 29 अक्टूबर को खुलेगा।
- BLS Polymers IPO के जरिए ₹255 करोड़ जुटाएगी। यह पूरा इश्यू Fresh Issue है, यानी इससे मिलने वाली रकम कंपनी के पास जाएगी। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹142 से ₹150 प्रति शेयर तय किया है। BLS Polymers पॉलिमर कंपाउंड बनाने के कारोबार में है।
- SFC Environmental Technologies IPO का कुल साइज ₹667.53 करोड़ है। इस इश्यू में ₹150 करोड़ का Fresh Issue और करीब ₹517.53 करोड़ का OFS शामिल है। कंपनी वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट और सीवेज ट्रीटमेंट से जुड़ी तकनीक उपलब्ध कराती है। ₹313 से ₹330 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
- M.K. Sons Fine Jewels IPO का साइज ₹275.40 करोड़ है। इश्यू में Fresh Issue और OFS दोनों शामिल हैं। यह 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने ₹153 से ₹162 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है।
- Bombay Coated and Special Steels IPO का साइज ₹183.06 करोड़ है। यह इश्यू पूरी तरह Fresh Issue है। कंपनी स्टील प्रोसेसिंग के कारोबार में है और ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक स्टील प्रोसेसिंग सेवाएं प्रदान करती है। 29 अक्टूबर को खुलेगा और 2 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने ₹78 से ₹82 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इश्यू
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
