बिजनेस

Nisus Finance IPO Listing: निसस फाइनेंस की जोरदार लिस्टिंग, 25% प्रीमियम पर हुई शुरुआत, निवेशकों की हो गई मौज

Nisus Finance Services IPO Listing: निसस फाइनेंस सर्विसेज कंपनी की लिस्टिंग हो गई है। इसका शेयर BSE SME पर लिस्ट हुआ है। 180 रु के IPO प्राइस के मुकाबले निसस फाइनेंस सर्विसेज कंपनी का शेयर 25 फीसदी प्रीमियम के साथ 225 रु पर लिस्ट हुआ है।

Image

निसस फाइनेंस ने कराया जोरदार फायदा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • निसस फाइनेंस ने कराया जोरदार फायदा
  • 25% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
  • निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Nisus Finance Services IPO Listing: निसस फाइनेंस सर्विसेज कंपनी की लिस्टिंग हो गई है। इसका शेयर BSE SME पर लिस्ट हुआ है। 180 रु के IPO प्राइस के मुकाबले निसस फाइनेंस सर्विसेज कंपनी का शेयर 25 फीसदी प्रीमियम के साथ 225 रु पर लिस्ट हुआ है। बता दें कि लिस्टिंग के फौरन शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है और इसका शेयर 235.25 रु पर पहुंच गया है। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 564.12 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

IPO की डिटेल

निसस फाइनेंस सर्विसेज कंपनी के IPO को जोरदार रेस्पॉन्स मिला था। इसका आईपीओ 192.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। निसस फाइनेंस सर्विसेज कंपनी के IPO में 4 से 6 दिसंबर तक निवेश का मौका था। ये एसएमई आईपीओ है, जिसमें लॉट साइज 800 शेयरों की और प्राइस बैंड 170-180 रु का था।

क्या बिजनेस करती है कंपनी

2013 में शुरू हुई निसस फाइनेंस ट्रांजेक्शन एडवाइडरी, फंड और एसेट मैनेजमेंट, प्राइवेट इक्विटी, वेंचर डेट और कैपिटल सॉल्यूशंस समेत फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस प्रोवाइड करती है। इसकी एडवाइजरी सर्विसेज सेल्स, जॉइंट वेंचर और कैपिटल स्ट्रक्चरिंग जैसे ट्रांजेक्शन को सपोर्ट करती हैं, बिजनेसों को प्राइवेट इक्विटी और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से जोड़ती है।

IPO फंड का क्या होगा

आईपीओ से आए फंड का उपयोग कंपनी आईएफएससी गिफ्ट सिटी, डीआईएफसी-दुबई और एफएससी-मॉरीशस में फंड मैनेजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, फंड जुटाने और डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट को कवर करने, निसस फिनकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड के लिए कैपिटल ग्रोथ में निवेश करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article