बिजनेस

Chatha Foods Listing: छठा फूड्स ने लिस्टिंग पर कराया 31.5% का फायदा, करीब 13 गुना सब्सक्राइब हुआ था IPO

Chatha Foods IPO Listing: छठा फूड्स का शेयर 31.45 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 56 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 73 रु पर लिस्ट हुआ।

Image

छठा फूड्स की शानदार लिस्टिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • छठा फूड्स की शानदार लिस्टिंग
  • 31.5 फीसदी प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
  • 12.87 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

Chatha Foods IPO Listing: छठा फूड्स का शेयर 31.45 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 56 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 73 रु पर लिस्ट हुआ। करीब 1 बजे ये आईपीओ प्राइस से 18 रु या 32.14 फीसदी की मजबूती के साथ 74 रु पर है। इसका आईपीओ 12.87 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह इश्यू 19 मार्च 2024 को बोली के लिए खुला और 21 मार्च 2024 को बंद हुआ। आईपीओ का प्राइस बैंड 53 से 56 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

ये भी पढ़ें -

कितना रहा हाई रेट

अभी तक के कारोबार में बीएसई पर छठा फूड्स का शेयर 76.65 रु तक ऊपर गया है, जबकि इसका निचला स्तर 70.337 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 165 करोड़ रु है। इसके आईपीओ में 59,62,000 नए शेयर बेचे गए।

आईपीओ से मिली का क्या करेगी कंपनी

कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल अपनी प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। आईपीओ से पहले, छठा फूड्स ने 18 मार्च 2024 को एंकर निवेशकों से 9.50 करोड़ रुपये जुटाए। बोर्ड ने 1 एंकर निवेशक को 56 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 16.98 लाख शेयर आवंटित किए।

क्या है छठा फूड्स का बिजनेस

छठा फूड्स प्रोसेस्ड और फ्रोजन नॉन-वेज और वेज फूड के प्रोडक्शन का बिजनेस करती है। कंपनी होटल-रेस्टोरेंट-कैटरिंग सेक्टर में टॉप क्यूएसआर, सीडीआर और अन्य कंपनियों जैसे डोमिनोज़ और सबवे इंडिया फ्रेंचाइजी, कैफ़कॉफ़ी डे, वोक एक्सप्रेस आदि को भी सर्विसेज देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ और शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article