Ola Electric Share Price Today: हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) का आईपीओ आया। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 72-76 रु था, जबकि फाइनल प्राइस 76 रु तय किया गया। इसकी लिस्टिंग आईपीओ प्राइस के मुकाबले फ्लैट 76 रु पर ही हुई। मगर फ्लैट लिस्टिंग के बाद शेयर ने रफ्तार पकड़ी और कुछ ही कारोबारी सत्रों में 157.53 रु का लेवल छू लिया। इससे निवेशकों का पैसा डबल से भी ज्यादा हो गया। मगर इस भाव से अब कंपनी के शेयर में गिरावट जारी है।
ये भी पढ़ें -
कितना टूटा शेयर (Ola Share Down)
मंगलवार को पौने 3 बजे BSE पर कंपनी का शेयर सोमवार के 125.32 रु के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 2.49 रु या 1.99 फीसदी की मजबूती के साथ 127.81 रु पर है। 157.53 रु के लेवल से ये 127.81 रु तक आने में 18.9 फीसदी गिर गया है।
सोमवार के भाव पर देखें तो कंपनी का शेयर 157.53 रु से करीब 22 फीसदी फिसला है।
8138 करोड़ रु का नुकसान
बीते 5 दिन में ये 8.5 फीसदी (पौने 3 बजे के रेट के आधार पर) कमजोर हुआ है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 56,273 करोड़ रु है। जबकि 19 अगस्त को इसकी मार्केट कैप 64,411 करोड़ रु थी। यानी अब तक निवेशकों का पीक लेवल से करीब 8138 करोड़ रु का नुकसान हुआ है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
