बिजनेस

NALCO Share: साल भर में किया पैसा डबल, अब NALCO के शेयर खरीदने में फायदा है या नहीं, जानें एक्सपर्ट की राय

NALCO Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने नालको के शेयर 179-180 रु की रेंज में खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इस शेयर को 179-180 रु की रेंज में खरीदने के बाद 186 रु का टार्गेट दिया है। वहीं 170 रु का स्टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी गई है।

Image

नालको के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Nalco के शेयर खरीदें
  • 186 रु है टार्गेट
  • 179-180 रु की रेंज में खरीदें

NALCO Share Price Target: मंगलवार को नालको का शेयर ऊपर चढ़ा है। BSE पर करीब ढाई बजे कंपनी का शेयर 3.35 रु या 1.84 फीसदी की मजबूती के साथ 185.45 रु पर है। सोमवार को भी कंपनी के शेयर में अच्छी तेजी आई थी। बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 8.20 फीसदी चढ़ा है। आगे शेयर कैसा परफॉर्म कर सकता है, आगे जानिए मार्केट एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

किस भाव पर करें खरीदारी, कितना है टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने नालको के शेयर 179-180 रु की रेंज में खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इस शेयर को 179-180 रु की रेंज में खरीदने के बाद 186 रु का टार्गेट दिया है। वहीं 170 रु का स्टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी गई है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते एक महीने में नालको का शेयर 3.18 फीसदी फिसला है
  • 6 महीनों में ये 19.3 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक इसने 36.26 फीसदी रिटर्न दिया है
  • एक साल में शेयर ने 105 फीसदी फायदा कराया है

नोट - ये रिटर्न 2.30 बजे तक के भाव पर आधारित है।

डिस्क्लेमर :

इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article