Affordable House: अपने बजट के हिसाब से खरीदना चाहते है घर, भारत के इन शहरों में सपने हो सकते हैं पूरे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 11, 2024, 01:41 PM IST

Affordable House: अधिकांश लोग सस्ते घर खरीदना चाहते हैं। इसलिए वे अक्सर कई शहरों में सस्ते घर की तलाश करते है। यहां जानिए कहां सस्ते घर मिलेंगे।

Affordable House: आप घर खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां तो, निश्चित ही आप सोच रहे होंगे कम में घर मिल जाए। भारत के कई ऐसे शहर हैं आपके बजट में यानी सस्ते में घर मिल सकता है। अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि भारत का सबसे किफायती शहर कौन सा है? किसी स्थान पर मेरी क्षमता के मुताबिक घर मिलेंगे? हालांकि इसका कोई सख्त बेंचमार्क नहीं है जो परिभाषित कर सके कि कौन सी कीमत सस्ती हो सकती है। सभी शहरों के लिए एक समान स्तर का दावा करना मुश्किल है। नाइट फ्रैंक इंडिया द्वारा अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स एक ऐसा बेंचमार्क हो सकता है जो सस्ते घरों का खुलासा करता है। अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स के मुताबिक अहमदाबाद 2023 में प्रमुख शहरों में देश के सबसे किफायती आवास बाजार के रूप में उभरा है। इसने 21% का सामर्थ्य अनुपात दर्ज किया है। अहमदाबाद में एक परिवार को समान मासिक किस्तों (ईएमआई) का भुगतान करने के लिए अपनी घरेलू आय का 21% औसत खर्च करने की जरुरत है। पुणे और कोलकाता 2023 में 24% के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कोलकाता का अनुपात स्तर 2022 से 1% और 2019 के पूर्व-महामारी वर्ष से 8% सुधार हुआ है। चेन्नई का अनुपात 2022 में 27% से 2% सुधरकर 2023 में 25% हो गया। इसने अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स में चौथा स्थान हासिल किया है।

Affordable House,  budget wise house

इन शहरों में मिलेंगे सस्ते घर

वर्ष दर वर्ष शहरों में अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स

शहर2019 2021 2022 2023
मुंबई67%52% 53% 51%
हैदराबाद34% 28% 30%30%
एनसीआर34% 28% 29% 27%
बैंगलुरू32% 26%27% 26%
चेन्नाई30%24% 27% 25%
पुणे29% 24% 25% 24%
कोलकाता 32%25% 25% 24%
अहमदाबाद25%20% 22%21%

End of Feed