Afcons Infrastructure IPO GMP: शापूरजी पलोनजी ग्रुप की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के आईपीओ को रिटेल निवेशकों की ओर से बहुत कमजोर रेस्पॉन्स मिला। अब आवेदक एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ लिस्टिंग की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है। जिन लोगों को शेयर मिले हैं, उनकी नजर दो ही चीजों पर है, पहली GMP और दूसरी लिस्टिंग।
ये भी पढ़ें -
कितना चल रहा है जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 440-463 रु है। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी केवल 5 रु है। यानी यदि आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 463 रु फिक्स होता है, तो इसकी लिस्टिंग 468 रु पर हो सकती है। निवेशकों को मुश्किल से लिस्टिंग पर 1 फीसदी रिटर्न मिलेगा।
कब होगी लिस्टिंग
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 4 नवंबर, 2024 तय की गई है। एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के इक्विटी शेयर सोमवार को दोनों स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट होंगे।
कैसा रहा IPO
एनएसई पर उपलब्ध सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ को कुल 2.63 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटेगरी को 94% सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) कैटेगरी को 3.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एनआईआई) कैटेगरी को 5.05 गुना बुकिंग मिली।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, डैम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया), नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर रहे, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया आईपीओ रजिस्ट्रार है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
