Aeroflex Industries IPO: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) का आईपीओ (IPO) आज से खुल गया है। इसके आईपीओ को निवेशकों की ओर से धमाकेदार रेस्पोंस मिला है। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ खुलते ही इसे फुली सब्सक्राइब कर लिया गया। इसके आईपीओ को शाम साढ़े 5 बजे तक 6.75 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है। आगे जानिए कंपनी के आईपीओ का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) कितना चल रहा है।
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 102-108 रु का प्राइस बैंड है
कितना है प्राइस बैंड
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 102-108 रु का प्राइस बैंड है। वहीं शेयरों का लॉट साइज 130 शेयरों का है। यानी कम से कम 130 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। कंपनी का आईपीओ आज खुला है और 24 अगस्त को बंद होगा।
कितना है जीएमपी
रिपोर्ट्स के अनुसार एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का जीएमपी यानी ग्रे मार्केट में प्रीमियम इस समय 65 रु है। यानी कंपनी का शेयर इस हिसाब से 173 रु पर लिस्ट हो सकता है। यदि ये इस रेट पर लिस्ट होता है तो निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर ही डेढ़ गुना हो जाएगा।
मगर ध्यान रहे कि जीएमपी से केवल संकेत मिलता है। ये जीएमपी के रेट पर लिस्ट हो, ये कोई तय नहीं है। दूसरी बात कि जीएमपी लिस्टिंग डेट तक घट भी सकता है। इसलिए सोच-समझ कर इसके आईपीओ में आवेदन करें।
कितना है आईपीओ का साइज
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का लक्ष्य इस पब्लिक इश्यू से 351 करोड़ रु जुटाने का है, जिसमें से 162 करोड़ रु के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी 189 करोड़ रु के शेयरों के लिए ऑफर फोर सेल (ओएफएस) रूट तय किया गया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
