Aditya Birla Vs Tata Group: टाटा-बिड़ला-अंबानी में छिड़ेगी जंग, सोना-चांदी जवाहरात के लिए आए आमने-सामने

Aditya Birla Group jewelery Brand Indriya: समूह ने अगले पांच साल में आभूषण क्षेत्र के टॉप तीन रिटेल सेलर में शामिल होने का टारगेट सेट किया है। ग्रुप ने आभूषण ब्रांड 'इंद्रिय' की शुरुआत की है। कंपनी इस बिजनेस के लिए 6.7 लाख करोड़ रुपये भारतीय आभूषण बाजार में लगाएगी।

Aditya Birla Group enter jewelery segment with Indriya: आदित्य बिड़ला समूह ने ज्वेलरी बिजनेस में एंटी की है। इसके लिए ग्रुप ने आभूषण ब्रांड 'इंद्रिय' की शुरुआत की है। यह इस बिजनेस के लिए 6.7 लाख करोड़ रुपये भारतीय आभूषण बाजार में लगाएगी। ग्रुप ने आभूषण कारोबार के दुकानों के नेटवर्क बनाने के लिए 5,000 करोड़ रुपये तय किए हैं। इसके साथ ही समूह ने अगले पांच साल में आभूषण क्षेत्र के शीर्ष तीन खुदरा विक्रेताओं में शामिल होने का लक्ष्य रखा है। बिजनेस आउटरीच वेबसाइट के मुताबिक भारत के मौजूदा टॉप-3 ज्वेलरी बिजनेस में एक्टिव कंपनियों में तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स और मलाबार गोल्ड एंड डायमंड शामिल हैं। क्योंकि तनिष्क टाटा का ब्रांड है ऐसे में टाटा और बिड़ला के ज्वेलरी ब्रांड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Aditya Birla Group Jewellery Business Tata Ambani

तनिष्क, इंद्रिय और रिलायंस ज्वेल्स के बीच काटे की टक्कर।

इंद्रिय ब्रांड के चार स्टोर इन शहरों में होंगे

इंद्रिय ब्रांड के चार स्टोर तीन शहरों- दिल्ली, इंदौर और जयपुर में खोले जाएंगे। समूह की योजना छह महीने के भीतर 10 से अधिक शहरों में इसका विस्तार करने की है। बयान के मुताबिक, समूह अपने मजबूत ब्रांड इक्विटी और बाजार की गहरी जानकारी का लाभ उठाते हुए अपने उपभोक्ता पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहा है।

End of Feed