बिजनेस

गिरावट से उबरा Adani Wilmar का शेयर, 3.5% हुआ मजबूत, एक साल में कराया है 48% नुकसान

Adani Wilmar Stock Price: सोमवार को अडानी विल्मर का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। बीएसई (BSE) डेटा के अनुसार सोमवार को कंपनी का शेयर 286.70 रु तक गिरा था, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।

Image

अडानी विल्मर स्टॉक में तेजी

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी विल्मर के शेयर में तेजी
  • 3.5 फीसदी हुआ मजबूत
  • 1 साल में आई है 48 फीसदी गिरावट

Adani Wilmar Stock Price: मंगलवार को अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयर में तेजी दिख रही है। कंपनी का शेयर 309.90 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 314.30 रु पर खुला। करीब 2 बजे यह 10.80 रु या 3.5 फीसदी की तेजी के साथ 320.70 रु पर है। बीते 5 दिनों में यह शेयर 8.02 फीसदी मजबूत हुआ है।

52 हफ्तों का निचला स्तर

सोमवार को अडानी विल्मर का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। बीएसई (BSE) डेटा के अनुसार सोमवार को कंपनी का शेयर 286.70 रु तक गिरा था, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।

क्या है अडानी विल्मर का बिजनेस

अडानी विल्मर एक मल्टीनेशनल फूड और बेवरेजेज ग्रुप है। यह अडानी एंटरप्राइजेज और विल्मर इंटरनेशनल के बीच एक जॉइंट वेंचर है और भारत में पाम ऑयल की सबसे बड़ी प्रॉसेसर है। कंपनी की शुरुआत 1999 में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर अहमदाबाद, भारत में है।

अडानी विल्मर के नतीजे

अडानी ग्रुप की कंपनी अडाणी विल्मर ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 130.73 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में इसे 48.76 करोड़ रु का प्रॉफिट हुआ था। जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी को 78.92 करोड़ रु का शुद्ध घाटा हुआ था।

2023 में 47 फीसदी गिरा शेयर

  • बीते एक महीने में यह 1 फीसदी गिरा है
  • 6 महीनों में अडानी विल्मर के शेयर में 27.77 फीसदी और 2023 में अब तक करीब 47 फीसदी की गिरावट आई है
  • बीते एक साल में यह 48 फीसदी फिसला है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article