Adani Wilmar Sales Down: गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी ग्रुप (Adani Group) की कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें से एक अडानी विल्मर (Adani Wilmar) भी है। अडानी विल्मर की सेल्स घटी है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी की वॉल्यूम में 25 फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद इसकी सेल्स 15 फीसदी घट गई। बिक्री में गिरावट के पीछे फूड प्रोडक्ट्स की बेहतर मांग के चलते खाद्य तेल (Edible Oil) की कीमतों में गिरावट है।
अडानी विल्मर की सेल्स घटी
पहली तिमाही में अडानी विल्मर की फूड & एफएमसीजी में वॉल्यूम ग्रोथ 20 फीसदी की रही। वहीं वैल्यू ग्रोथ रेट 30 फीसदी दर्ज की गई। इस बीच कंपनी का शेयर भी काफी समय से कमजोर स्थिति है।
कल कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को अडानी विल्मर का शेयर कमजोरी के साथ बंद हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 407.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 406.20 रु पर खुला और कारोबार के अंत में 0.80 रु या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 406.95 रु पर बंद हुआ था।
आज कंपनी का शेयर मजबूत स्थिति में है। करीब साढ़े 9 बजे अडानी विल्मर का शेयर 4.90 रु या 1.20 फीसदी मजबूती के साथ 411.85 रु पर है।
1 साल से करा रहा नुकसान
- बीते एक साल में अडानी विल्मर का शेयर लगातार गिरावट के दौर में है
- बीते एक साल में अडानी विल्मर का शेयर 29.43 फीसदी गिरा है
- 2023 में अब तक ये 32.63 फीसदी कमजोर हुआ है
- 6 महीनों में कंपनी के शेयर ने 28.40 फीसदी का नुकसान कराया है
- 1 महीने में ये 5.28 फीसदी नीचे टूटा है
- 5 दिन में कंपनी का शेयर 2.07 फीसदी नीचे फिसला है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न और टार्गेट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
