बिजनेस

Adani Wilmar: अडानी विल्मर का प्रॉफिट हो गया दोगुना, 31% बढ़ा रेवेन्यू, खाद्य तेल की इनकम भी बढ़ी

Adani Wilmar Q3 Financial Results: अडानी विल्मर ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 410.57 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो कि पिछले साल की समान अवधि के मुनाफे 201 करोड़ रुपये से 105 प्रतिशत अधिक है।

Image

अडानी विल्मर का प्रॉफिट बढ़ा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी विल्मर का प्रॉफिट बढ़ा
  • हो गया दोगुना
  • रेवेन्यू भी बढ़ा

Adani Wilmar Q3 Financial Results: अडानी विल्मर ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 410.57 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो कि पिछले साल की समान अवधि के मुनाफे 201 करोड़ रुपये से 105 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की इनकम सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 16,859 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 12,828 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें -

अब तक का सबसे अधिक ऑपरेटिंग एबिटा

अक्टूबर-दिसंबर अवधि में अडानी विल्मर ने अब तक का सबसे अधिक 792 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग एबिटा दर्ज किया, जो कि सालाना आधार पर 57 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के अनुसार, फूड और एफएमसीजी वर्टिकल से आय में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि वॉल्यूम में 23 प्रतिशत का इजाफा है। खाद्य तेलों से आय में सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

बेच दी हिस्सेदारी

अडानी विल्मर की ओर से पिछली पांच तिमाहियों से लगातार मजबूत मुनाफा दर्ज किया जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर अडानी विल्मर का शेयर 259 रुपये पर बंद हुआ। इस महीने की शुरुआत में अडानी समूह ने अडानी विल्मर में अपनी 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर लगभग 4,850 करोड़ रुपये जुटाए थे।

अडनी ग्रुप हो जाएगा बाहर

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी अडानी कमोडिटीज एलएलपी ने नॉन-रिटेल निवेशकों को अडानी विल्मर में 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के जरिए बेची थी। अडानी ग्रुप ने 30 दिसंबर को घोषणा की थी कि वह 2 अरब डॉलर से अधिक जुटाने के लिए ज्वाइंट वेंचर में अपनी पूरी 44 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर अडानी विल्मर लिमिटेड से बाहर निकल जाएगा।

इसके अलावा कंपनी में अडानी ग्रुप की बाकी बची 31 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल लिमिटेड ने खरीदने पर सहमति व्यक्त की थी। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article