बिजनेस

HDFC Bank Share Target: HDFC Bank शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म ने ये क्या कह दिया, फायदा कराएगा या नुकसान, जान लीजिए

HDFC Bank Share Price Target 2025: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए तिमाही नतीजे पेश करके बाजार की उम्मीदों को बनाए रखा। एचडीएफसी बैंक ने प्रॉफिट में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Image

HDFC Bank के लिए BUY कॉल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • HDFC Bank के लिए BUY कॉल
  • 1950 रु का है टार्गेट
  • अभी 1629.7 रु पर है शेयर

HDFC Bank Share Price Target 2025: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए तिमाही नतीजे पेश करके बाजार की उम्मीदों को बनाए रखा। एचडीएफसी बैंक ने प्रॉफिट में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसका प्रॉफिट 17,657 करोड़ रुपये रहा। स्टैंडअलोन आधार पर, सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का प्रॉफिट इस अवधि के लिए 16,735.50 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 16,372.54 करोड़ रुपये से अधिक है। पॉजिटिव Q3 नतीजों के बाद, पिछले हफ्ते इसके शेयर में तेजी आई और 24 जनवरी को इसका शेयर 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1645 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

ब्रोकरेज फर्म ने दी राय

एचडीएफसी बैंक के निवेशक सोच रहे होंगे कि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद उन्हें आगे क्या करना चाहिए। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने बैंक के तिमाही नतीजों के बाद अपना एनालिसिस जारी किया है।

HDFC Bank Share Price Target 2025

नुवामा ने कहा है कि एचडीएफसी बैंक ने एसेट क्वालिटी के आधार पर लगातार पॉजिटिव नतीजों, डिपॉजिट मार्केट हिस्सेदारी में अच्छी वृद्धि, एलडीआर में सुधार और उम्मीदों के अनुरूप कोर मार्जिन के कारण मजबूत तिमाही नतीजे हासिल किए। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि 1950 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ इस शेयर के लिए "BUY" रेटिंग है।

कितने पर है शेयर

बीएसई पर सोमवार को बैंक का शेयर 19.85 रु या 1.20 फीसदी की मजबूती के साथ 1629.7 रु पर बंद हुआ। अगर ये 1950 रु का टार्गेट प्राइस छूता है तो निवेशकों को करीब 20 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article