बिजनेस

बिहार को मिलेगा 2400 मेगावाट का नया पावर प्लांट, अडानी खर्च करेंगे 53 हजार करोड़

Adani Power Share: बिहार में बिजली की जरूरतों को पूरा करने और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए अडानी पावर बड़ी योजना लेकर आई है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह भागलपुर जिले में 2,400 मेगावाट का नया तापीय बिजली संयंत्र लगाएगी। इस परियोजना से निर्माण के दौरान 10-12 हजार लोगों को और संचालन शुरू होने पर लगभग 3,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Image

Adani Power (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Adani Power Share: बिहार में बिजली की जरूरतों को पूरा करने और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए अडानी पावर बड़ी योजना लेकर आई है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह भागलपुर जिले में 2,400 मेगावाट का नया तापीय बिजली संयंत्र लगाएगी। इस प्रोजेक्ट में कंपनी करीब 3 अरब अमेरिकी डॉलर (यानी लगभग ₹25,000 करोड़) का निवेश करेगी।

बिहार सरकार से मिली मंजूरी

अडानी पावर को बिहार राज्य बिजली उत्पादन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) से इस प्रोजेक्ट के लिए आशय पत्र (LOI) मिल चुका है। अब जल्द ही निर्णय पत्र (LOA) मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद बिजली आपूर्ति को लेकर समझौता किया जाएगा।

कहां से कितनी बिजली जाएगी?

यह संयंत्र उत्तर और दक्षिण बिहार बिजली वितरण कंपनियों (NBPDCL और SBPDCL) को कुल 2,274 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगा। संयंत्र तीन यूनिट्स में बनेगा, हर यूनिट की क्षमता 800 मेगावाट होगी।

प्रोजेक्ट की खासियत

संयंत्र DBFOO मॉडल (Design, Build, Finance, Own, Operate) पर बनेगा। पहली यूनिट 48 महीनों के अंदर और आखिरी यूनिट 60 महीनों के अंदर चालू हो जाएगी। बोली प्रक्रिया में अदाणी पावर ने सबसे कम दाम (₹6.075 प्रति किलोवाट-घंटा) पर बिजली देने की पेशकश की थी।

रोजगार के मौके

इस परियोजना से निर्माण के दौरान 10-12 हजार लोगों को और संचालन शुरू होने पर लगभग 3,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, अडानी पावर के CEO एस.बी. ख्यालिया ने कहा, “बिहार में यह नया संयंत्र न केवल राज्य को सस्ती और भरोसेमंद बिजली देगा, बल्कि इससे औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। यह एक कम प्रदूषण वाला आधुनिक संयंत्र होगा।”

बिहार के लिए यह प्रोजेक्ट बिजली संकट को दूर करने और आर्थिक तरक्की को नई रफ्तार देने वाला साबित हो सकता है। बड़ी आबादी और तेजी से बढ़ते औद्योगिक क्षेत्र को देखते हुए यह निवेश बेहद अहम माना जा रहा है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article